58 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की माँ हुए गर्भवती: IVF तकनीक की मदद से बनेंगी माँ

58 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की माँ हुए गर्भवती: दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू जिन्हे सब सिद्धू मूसेवाला के नाम से जानते हैं। उनकी माँ अगले महीने एक बच्चे को जन्म देगी।

58 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की माँ हुए गर्भवती

हलाकि, अभी उनके माता पिता की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इसकी पुष्टि उनके परिवार के लोगो ने कतिथ तौर पर की है।

बीते पिछले कुछ दिनों में एक आयी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है की सिद्धू मूसेवाला की माँ चरण कौर गर्भवती हैं और मार्च में बच्चे को जन्म देगी।

आपको बता दें सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता की एकलौती संतान थे।

सिद्धू के माता पिता ने इस खबर के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन पारिवारिक सूत्रों ने खबर दी है की देलेवरी जल्द होने वाली है।

सिद्धू की माँ चरण कौर 6 महीने से भी ज्यादा समय से सार्वजानिक नहीं हुए हैं, ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धू के माता पिता ने गर्भवती होने के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का इस्तेमाल किया है।

इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) में जब शरीर अंडो को निषेचित करने में विफल रहता है, तब उन अंडो को प्रयोगशाला में निषेचित किया जाता है।

एक बार जब अंडे निषेचित हो जाते हैं, तब भ्रूण को को माँ के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

मनसा के मूसा गांव में जन्मे सिद्धू ने लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज से बी-टेक की पड़े पूरी की, अपनी पड़े पूरी करने के बाद सिद्धू कनाडा चले गए। सिद्धू के कई गाने कनाडा में टॉप 100 में थे।

लगभग 6 साल के करियर में सिद्धू ने 60 से ज्यादा सोलो और तीन एल्बम रिकॉर्ड किया। सिद्धू ने राजा कुमारी और रैपर बोहेमिया के साथ भी काम किया था।

और पढ़े: जानिए अरबाज़ खान अपनी दूसरी पत्नी से कितने बड़े हैं। 

सिद्धू मूसेवाला ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मनसा से चुनाव लड़ा था। लेकिन उस चुनाव में आम आदमी पार्टी के डॉ विजय सिंगला से हार का सामना करना पड़ा।

सिद्धू मूसेवाला 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

29 मई, 2022 को सिद्धू की हत्या कर दी गयी थी। सतविंदर सिंह उर्फ़ गोल्डी बराड़ ने 29 मई 2022 को पंजाब के लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की जिम्मेदारी ली थी।

गोल्डी बरार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सदस्य के रूप में जाना जाता है।

मैंने कुछ दिन पहले इंडिया टुडे की एक खबर देखी जिसमें गोल्डी बराड़ ने बताया की “सिद्धू मूसेवाला एक अहंकारी व्यक्ति था, उन्होने अपनी राजनितिक शक्ति का गलत उपयोग किया, उसे सबक सीखना जरुरी था जो उसे सिखाया गया।”

मामले में 31 आरोपियों को नामजद किया गया था। इस महीने पंजाब पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मनदीप सिंह उर्फ़ छोटा मणि को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *